झारखंड
Hazaribagh डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी फरार, पुलिस तलाश में जुटी
Tara Tandi
9 Jun 2025 6:45 PM IST

x
Hazaribagh हज़ारीबाग़ : हज़ारीबाग़ डिटेंशन सेंटर से तीन बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गए. ये बिना पासपोर्ट अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर गये थे. तीनों विदेशी नागरिक अपनी सजा पूरी कर चुके हैं. इनमें रीना खान उर्फ फिना देवी, अख्तर खुशी और नजमुल शामिल हैं.
रीना खान को 4 फरवरी 2022, अख्तर खुशी को 28 सितंबर 2024 और नजमुल को 1 मार्च 2025 को जामताड़ा जेल से हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में शिफ्ट किया गया था. इन तीनों बांग्लादेशियों को झारखंड की अलग-अलग जेलों से हजारीबाग डिटेंशन सेंटर में रखा गया था.
जानकारी के मुताबिक, ये सभी शुक्रवार की देर रात या शनिवार की सुबह फरार हुए हैं. इस जानकारी को छिपाने की कोशिश की जा रही थी. लेकिन जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, पुलिस ने हजारीबाग के विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी.इन फरार बांग्लादेशियों की डिटेल सभी थानों को उपलब्ध करा दी गयी है, ताकि इन लोगों की गिरफ्तारी की जा सके.
घटना के बाद जिले के वरीय अधिकारियों ने सेंटर का निरीक्षण किया. हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह भी सेंटर की जांच करने पहुंचे. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. तीनों घुसपैठियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी कर दिये गये हैं.
TagsHazaribagh डिटेंशन सेंटरतीन बांग्लादेशी फरारपुलिस तलाश जुटीHazaribagh detention centerthree Bangladeshis abscondedpolice started searchingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





