झारखंड

व्हाट्सएप पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Rani Sahu
14 April 2023 10:00 PM IST
व्हाट्सएप पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
x
झारखंड : झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, जमशेदपुर के शास्त्रीनगर इलाके में एक धार्मिक ध्वज के कथित अपमान को लेकर पिछले रविवार को दो समूहों के बीच झड़प हुई थी।
व्हॉट्सएप ग्रुप का पता चला
मामले में बिष्टुपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने गुरुवार को बताया कि पुलिस को बुधवार रात पता चला कि कुछ लोगों ने एक व्हॉट्सएप ग्रुप बनाया है। वे इसके जरिए एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं।
आरोपियों ने गुनाह कबूला
थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप की जांच की। इसके बाद ग्रुप के एडमिन और दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर के धतकीडीह हरिजन भाटी इलाके के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के प्रयास में अपनी संलिप्तता की बात कबूल ली है।
Next Story