झारखंड

15 करोड़ रूपए की ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Rani Sahu
21 Sept 2023 11:39 PM IST
15 करोड़ रूपए की ठगी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
x
रांची : इन दिनों देशभर में क्रेडिट कार्ड का स्कोर बढ़ाकर ठगी करने वाला गिरोह ऐक्टिव है. इधर राज्य में साइबर क्राइम सहित कई अपराधिक संगठनों के खिलाफ झारखंड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है इसी बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने राज्य के अलग-अलग जगहों सहित चेन्नई से तीन अपराधी को धर-दबोचा है.
बता दें, पुलिस ने देशभर में करीब 15 करोड़ रूपए की ठगी मामले में तीन आरोपियों को राजधानी रांची, बोकारो और चेन्नई से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के नाम में नीरज कुमार पांडे, अशोक कुमार और मो. काजीम शामिल हैं इन के पास से पुलिस ने 05 मोबाइल, 15 एटीएम कार्ड और 07 पोस मशीन बरामद किया है.
Next Story