
x
Jharkhand झारखंड: स्थापना दिवस के रजत वर्ष पर राजधानी रांची रविवार को सांस्कृतिक उत्सव का साक्षी बनी, जब शहर की मुख्य सड़कों पर लोकधुनों, नृत्य और जनजातीय परंपराओं से सजा विशाल जातरा (शोभायात्रा) निकला। ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर झूमते पांच हजार से अधिक कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति का ऐसा जीवंत प्रदर्शन किया, जिसने पूरे शहर का माहौल उत्सव में बदल दिया।
शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी इस जातरा झांकी में पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने नृत्य और संगीत की ऐसी छटा बिखेरी कि दर्शकों की भारी भीड़ काफी देर तक मंत्रमुग्ध बनी रही। कई जगह लोग सड़क किनारे खड़े होकर वीडियो बनाते और कलाकारों की टोली पर फूल बरसाते नजर आए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अल्बर्ट एक्का चौक पर मंच से कलाकारों का स्वागत किया और जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कलाकारों को पानी, गुड़ और चना वितरित किया तथा पारंपरिक ढोल-ढाक बजाकर उत्सव का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ कुछ दूरी तक जातरा रैली में स्वयं शामिल हुए और कलाकारों के साथ कदमताल कर लोगों का उत्साह बढ़ाया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, “जातरा सिर्फ यात्रा नहीं, संस्कृति, आस्था और समुदाय का चलायमान उत्सव है। नृत्य में झारखंड की मिट्टी बोलती है—कभी खुशी से, कभी संघर्ष से, तो कभी आशा से। ढोल-मांदर की धुन पर जब पैर थिरकते हैं, तब पूरी धरती उत्सव बन जाती है। झारखंडी नृत्य सिर्फ कला नहीं, यह प्रकृति और समुदाय के बीच संवाद है।“
इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, “झारखंड की मिट्टी का हर कण हमारे पुरखों के संघर्ष और बलिदान की स्मृति लिए हुए है। अलग राज्य का सपना साकार होना हम सबके लिए गर्व की बात है और हर वर्ष स्थापना दिवस इसी उत्साह के साथ मनाना हमारी प्रतिबद्धता है।
Tagsझारखंड स्थापना दिवसरांचीसांस्कृतिक उत्सवजातराशोभायात्रालोकधुनजनजातीय नृत्यढोलनगाड़ामांदरमुख्यमंत्री हेमंत सोरेनकल्पना सोरेनकलाकारपारंपरिक परिधानलोकसंस्कृतिझारखंडी नृत्यअल्बर्ट एक्का चौकजनताउत्सवकृषि मंत्रीपशुपालनसहकारिताशिल्पी नेहा तिर्कीपरंपराउत्साहजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





