झारखंड

ऐसे जीतेगा कोरोना से जंग! झारखंड में सार्वजनिक स्थानों पर बंद हुई जांच, सात दिन में केवल एक हजार सैंपल लिए जा रहे

Renuka Sahu
5 May 2022 4:36 AM GMT
This is how the battle with Corona will be won! Investigation closed at public places in Jharkhand, only one thousand samples are being taken in seven days
x

फाइल फोटो 

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसके बाद भी रांची जिला में सिर्फ दों केंद्रों सदर और रिम्स में ही कोरोना जांच की जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, इसके बाद भी रांची जिला में सिर्फ दों केंद्रों सदर और रिम्स में ही कोरोना जांच की जा रही है। रांची में सभी सार्वजनिक सेंटर में कोरोना जांच बंद है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट समेत सभी अस्थायी केंद्रों में जांच बंद हो गयी है। एक दिन में जहां सात से आठ हजार औसतन जांच की जा रही थी। वहीं अब सात दिनों में सिर्फ एक हजार जांच ही हो पा रही है।

हालांकि पॉजिटिविटी दर में बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि कोरोना जांच नहीं होने से मरीजों की पहचान रांची में नहीं हो पा रही है। रांची में देश के विभिन्न हिस्सों से लोग ट्रेन और हवाई जहाज से रांची पहुंचते हैं। पिछले महीने रिम्स में दो-तीन मरीज ऐसे भर्ती हुए थे जिनके परिजन मुंबई से झारखंड पहुंचे थे।
सदर में दस से पंद्रह लोग ही पहुंच रहे जांच कराने
रिम्स को छोड़ दें तो कोरोना की जांच सिर्फ सदर अस्पताल में ही हो रही है। सदर में भी कोरोना जांच कराने सिर्फ दस पंद्रह मरीज ही पहुंच रहे हैं। वहीं रिम्स में सिर्फ सिर्फ ऑपरेशन की जरूरत वाले मरीज ही जांच करा रहे हैं। सर्दी खांसी के लक्षण के साथ भी रिम्स पहुंचने वाले अधिकतर मरीज जांच कराने से बच रहे हैं। बता दें कि पहले सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराने हजार से भी अधिक लोग पहुंच रहे थे। रिम्स में भी बड़ी संख्या में जांच की जा रही थी।
रांची रेलमंडल में हर दिन हो रही है 75 ट्रेनों का परिचालन
रांची और हटिया रेलवे स्टेशन में हर दिन हजारों की भीड़ का आवागमन होता है। परंतु झारखंड सरकार के निर्देश के बाद हटिया और रांची स्टेशन से कोविड जांच केंद्रों को हटा दिया गया है। रांची रेलमंडल में प्रत्येक दिन 75 ट्रेनों का परिचालन होता हैं, इन ट्रेनों से प्रत्येक दिन लगभग आठ से 10 हजार यात्री विभिन्न राज्यों से आते हैं और जाते हैं। रांची से बिहार, बंगाल, चेन्नई, असम, छत्तीसगढ़, ओडिशा, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा सहित अन्य जगहों से ट्रेनों का आवागमन होता हैं। वहीं पूरे रांची रेल मंडल में प्रतिदिन औसतन 73 हजार यात्री आना जाना करते हैं।
आठ से नौ शहरों के लिए उड़ान भरता है विमान
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से प्रत्येक दिन आठ से नौ शहरों के लिए सीधी विमान सेवाएं उड़ान भरती हैं। इसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, पटना, बेंगलुरु, हैदराबाद शामिल हैं। प्रत्येक दिन 24-28 विमानों का परिचालन हो रहा है। इससे रोजाना करीब 3411 यात्री विभिन्न शहरों से आते हैं और 2712 यात्री रांची से अन्य शहरों के लिए उड़ान भरते हैं।
Next Story