झारखंड

झारखंड में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी

Rani Sahu
6 Jun 2023 12:44 PM GMT
झारखंड में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी
x
झारखंड : झारखंड में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम का मिजाज और गर्म होगा। तापमान बढ़ेगा। रांची के अलावा झारखंड के कई जिलों में लू चलेगी। लू चलने को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार 10 जून तक राजधानी रांची सहित राज्य भर में लू चलने की संभावना है।
11-12 जून को हो सकती है बारिश
अगले चार दिनों तक गर्मी से परेशान रहने के बाद दो दिन बारिश की बूंदे सुकून पहुंचा सकती है। मौसम पूर्वानुमान के तहत 11 और 12 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, रांची व इसके आसपास के इलाके के संबंध में मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 11 जून को आंशिक बादल छाये रहेंगे व मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 12 जून को आंशिक बादल छाये रहने के अलावा मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
बेवजह धूप में न निकलें
मौसम विभाग ने अभी स्पष्ट तौर पर चेतावनी दी है कि तापमान के बढ़ने से गर्म हवा और लू का खतरा बढ़ रहा है। इसको देखते हुए मौसम केंद्र ने आम लोगों से सावधान रहने, बेवजह धूप में बाहर ना निकलने और बढ़ते तापमान में खुद को सुरक्षित रहने की अपील की है।
Next Story