झारखंड

JTET में भाग लेने के लिए आयु में मिलेगी 8 वर्ष की छूट, नियमावली में हुआ बदलाव

Ashish verma
5 Jun 2025 10:12 PM IST
JTET में भाग लेने के लिए आयु में मिलेगी 8 वर्ष की छूट, नियमावली में हुआ बदलाव
x
JTET में भाग लेने के लिए आयु में मिलेगी 8 वर्ष की छूट

Ranchi.रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटीईटी) में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में एक बार आठ वर्ष की छूट मिलेगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा गठित की जाने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली, 2025 में यह प्रावधान किया गया है। इसमें कहा गया है कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा कार्मिक विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निर्धारित आयु सीमा होगी,

लेकिन अधिकतम आयु सीमा में सभी अभ्यर्थियों को पिछली पात्रता परीक्षा और वर्तमान पात्रता परीक्षा के बीच के अंतराल से एक वर्ष कम की छूट दी जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में छूट को इस तरह से समझा जा सकता है कि झारखंड में पिछली जेटीईटी परीक्षा वर्ष 2016 में आयोजित की गई थी। अब यदि यह परीक्षा 2025 में होगी, तो सभी अभ्यर्थियों को आठ वर्ष की छूट दी जाएगी। हालांकि यह छूट सिर्फ एक बार ही दी जाएगी।


Next Story