झारखंड

एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Kajal Dubey
3 Jun 2022 5:33 PM IST
एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी, रिपोर्ट दर्ज
x
रात में एक ही साथ तीन घरों में चोरी
रामगढ़ : रामगढ़ थाना के पीछे धोबा गांव में दुस्साहस चोरों ने गुरुवार की रात एक ही साथ तीन घरों में चोरी कर हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। जानकारी के अनुसार चोरों ने धोबा के कर्नेलियुस हांसदा, अंजुलिना मरांडी एवं राकेश कुमार मरांडी के घरों का ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात की चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह गृह स्वामियों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दी है। रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। शुक्रवार को कर्नेलियुस हांसदा ने चोरी की प्राथमिकी रामगढ़ थाना में दर्ज कराई है। कर्नेलियुस ने कहा कि गुरुवार की रात चोरों ने घर के सामने का दरवाजा तोड़कर अलमारी में रखा एक जोड़े चांदी के पायल की चोरी की है। इस दौरान उसकी बेटी के जागने की वजह से चोर मौके से फरार हो गया। जबकि अंजुलिना मरांडी के घर से एक जोड़ा सोने का कान का रिंग, चांदी की चूड़ी समेत अन्य जेवरात की चोरी की है। जबकि राकेश कुमार मरांडी के घर से चोरों को कुछ भी हाथ नहीं लगा।
Next Story