झारखंड

flipkart के ऑफिस में चोरी, लाखों का पार्सल ले भागे चोर

Rani Sahu
31 July 2023 5:47 PM IST
flipkart के ऑफिस में चोरी, लाखों का पार्सल ले भागे चोर
x
गिरिडीह : गिरिडीह में फ्लिपकार्ट के ऑफिस में चोरी हुई है। घटना मुफ्फसिल थाना इलाके के सिरसिया सीहोडीह इलाके का है। चोरों ने ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी करने वाले ऑफिस से कई पार्सल चोरी कर लिया। घटना रविवार देर रात की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार की सुबह मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान और घटना की जांच में जुट गए। फिलहाल ज्यादा जानकारी इस मामले में निकलकर सामने नहीं आ रही है। कितने रुपये का पार्सल चोर ले उड़े हैं यह भी नहीं पता चल सका है, लेकिन यह चर्चा जरूर हो रही है कि चोर बड़ा नुकसान करके गये हैं। गिरिडीह में कार्यरत कंपनी के कर्मियों ने बताया कि रांची ऑफिस के लोग जब गिरिडीह आएंगे तब ही पता चलेगा कि कितना नुकसान हुआ है। हालांकि एक लाख रूपए नकद समेत कई कीमती पार्सल चोरी होने की संभावना जताई जा रही है।
Next Story