झारखंड

चार दिन में युवक ने कर ली दो लड़कियों से शादी

Rani Sahu
3 Jun 2023 11:21 AM GMT
चार दिन में युवक ने कर ली दो लड़कियों से शादी
x
जानें पूरा मामला
धनबाद : एक पत्नी के रहते दूसरी से शादी करने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। ऐसा मामला आया है धनबाद के पाथरडीह थानक्षेत्रके कुलटांड़ बस्ती से। जहां एक युवक ने महज चार दिन में दो युवतियों से शादी कर ली। दोनों लड़कियां शिकायत लेकर पाथरडीह थाना की पुलिस के पास पहुंचीं तो पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। दरअसल कुलटांड़ बस्ती का रहने वाला 23 वर्षीय मंटू मल्लिक का पहले सुदामडीह थाना बस्ती की एक युवती को प्रेम हो गया। उसको अपनी जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाया, जिसके बाद युवती चार माह की गर्भवती हुई। गर्भवती होने के बाद मंटू उससे कटने लगा और तो और शादी करने से भी इन्कार कर दिया। इसके बाद युवती परिजन पाथरडीह थाना पहुंच गये। बाद में दोनों पक्ष शादी की देखरेख में 26 मई को मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया।
दूसरी लड़की पर आ गया दिल
शादी हुए सिर्फ चार दिन ही बीते थे कि मंटू का दिल फिर दूसरी लड़की पर आ गया। महज चार दिन बाद ही युवक ने फिर पहाड़पुर बलियापुर की एक युवती को प्यार हो गया। उसको अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद 29 मई को उससे दूसरी शादी कर ली। जब यह बात पहली पत्नी को पता चला तो वह पाथरडीह थाना पहुंची। इसकी सूचना मिलने पर दूसरी पत्नी भी पाथरडीह थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवक ने कहा कि हम दोनों पत्नी को एक साथ रखेंगे। युवक दिहाड़ी मजदूर का काम करता है।
Next Story