
x
Ranchi रांची : झारखंड में मॉनसून की सुगबुगाहट शुरू हो गई है. राज्य के कई जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. आईएमडी की मानें तो 30 जून तक झारखंड के अधिकांश हिस्सों में नियमित बारिश होती रहेगी. वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी जल्द मॉनसून सक्रिय हो जाएगा, जिससे मौसम में ठंडक आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
मौसम विभाग का अलर्ट
- राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
- गरज, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
- लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
इन जिलों में हुई बारिश, रांची में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी
- गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, गिरिडीह और हजारीबाग जैसे जिलों में बारिश हुई है.
- राजधानी रांची में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है.
तापमान में गिरावट
- मेदिनीनगर में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
- रांची में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है.
TagsJharkhand मॉनसूनदस्तक बदलेगामौसम मिजाजJharkhand Monsoonknockweather mood will changeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





