झारखंड
पुलिस की डर से कार को छोड़कर भागे तस्कर, 8 लाख का गांजा बरामद
Deepa Sahu
2 Dec 2021 11:54 PM IST

x
तस्कर मामला
झारखण्ड: रांची ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना पर टीम गठित कर नामकुम में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, उसी दौरान पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली. पुलिस भाग निकले तीनों तस्करों की तलाश कर रही है. उम्मीद है कि वे आस-पास में ही कहीं छिपे होंगे.
एसपी ने बताया कि गांजे की खेप को ओडिशा से लाया जा रहा था और संभव है कि इसे बिहार या यूपी पहुंचाया जाना था. ओडिशा से बिहार और यूपी तक नशे की खेप पहुंचाने के लिए तस्कर इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं.
Next Story





