
x
Rachi रांची। रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से युवक का कटा सिर और धड़ अलग-अलग बरामद किया है। मृतक की पहचान हरिहर महतो के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव एडरमहातु-मार्चाडीह गांव के सामने कांची नदी के किनारे पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के प्राइवेट पार्ट्स भी काट दिए गए थे।
परिजनों ने बताया कि हरिहर महतो का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि उसी महिला ने हरिहर को मिलने के लिए बुलाया था। 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे हरिहर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
लगातार तीन दिनों तक जब हरिहर का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने 3 फरवरी 2026 को सोनाहातू थाना में उसके लापता होने की सूचना दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खोजबीन तेज की। इसी क्रम में रविवार को कांची नदी किनारे से उसका शव बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि हरिहर महतो ने दो वर्ष पूर्व शादी की थी और उसका एक माह का बेटा भी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस हत्याकांड में संलिप्त होने के संदेह के आधार पर एक दंपती को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
Tagsरांची हत्याहरिहर महतोकांची नदीनिर्मम हत्यासिर और धड़ अलगसोनाहातू थानालापता युवकपोस्टमार्टमहिरासत में दंपतीअपराध जांचप्रेम विवादबच्चाग्रामीण मातमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





