झारखंड

Jharkhand के 19 जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी

Tara Tandi
5 Aug 2025 1:46 PM IST
Jharkhand के 19 जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी
x
Ranchi रांची : झारखंड में सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों की संख्या में चिंताजनक वृद्धि दर्ज की गई है. झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के 19 जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. जबकि राजधानी रांची समेत पांच जिले में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत की संख्या में थोड़ी कमी आई है.
साल 2024 के तुलना में साल 2025 में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत की संख्या बढ़ी है. साल 2024 में जनवरी से जून महीने तक सड़क दुर्घटना में 2166 लोगों की जान गई थी, जबकि साल 2025 में जनवरी से जून तक मौत की संख्या बढ़कर 2478 हो गई.
इन 19 जिले में सड़क हादसे में मरने वाले की संख्या बढ़ी
जिला 2024 2025
गोड्डा 38 64
साहेबगंज 33 55
जामताड़ा 26 41
गिरिडीह 126 180
खूंटी 67 91
हजारीबाग 123 163
सराइकेला 83 107
सिमडेगा 66 82
गुमला 110 136
देवघर 70 86
चाईबासा 95 114
रामगढ़ 92 107
पलामू 117 135
चतरा 67 77
लातेहार 59 65
कोडरमा 39 42
दुमका 114 112
बोकारो 121 125
लोहरदगा 51 51
झारखंड के इन पांच जिले में सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा हुआ कम
जिला 2024 2025
रांची 294 286
धनबाद 123 118
जमशेदपुर 123 117
पाकुड़ 47 42
गढ़वा 82 72
कुल 2166 2478
Next Story