झारखंड
Gumla में नई सड़क पहली ही बारिश में धंसी, लोगों ने उठाए सवाल
Tara Tandi
19 Jun 2025 6:35 PM IST

x
Gumla गुमला : जिले के जारी प्रखंड में हाल ही में बनी एक नई सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. यहां परमवीर अल्बर्ट एक्का क्षेत्र में महज 8 दिन पहले बनी सड़क पहली ही बारिश में धंसने लगी है. सड़क पर पड़ी दरारों और उखड़ते डामर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया है और इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. जानकारी के अनुसार, यह सड़क बेतरी मोड़ से बेतरी गांव तक जाती है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 2.5 किलोमीटर है, जिसे बिहारी कंस्ट्रक्शन ने बनवाया है.
कालीकरण में लापरवाही बरतने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के कालीकरण में घोर लापरवाही बरती गई है. इसलिए पहली बारिश में ही सड़क पर दरारें पड़ने लगी है और कई जगहों से डामर भी उखड़ने लगा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बिहारी कंस्ट्रक्शन ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है और रोलर का भी ठीक से इस्तेमाल नहीं किया गया है. जिससे मिट्टी में पर्याप्त वाइब्रेशन नहीं हुआ और सड़क की सतह कमजोर रह गई. इसी वजह से भारी वाहनों के गुजरने से सड़क की मिट्टी दबने लगी है और जगह-जगह सड़क धंसने लगी है.
विभाग की मिलीभगत या लापरवाही, जांच की मांग
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के कई स्थानों पर किनारे की मिट्टी धंसने से बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की निगरानी करना विभाग का काम है. लेकिन सड़क की मौजूदा स्थिति देखकर लग रहा है कि विभाग ने अपना काम ठीक से नहीं किया. संदेह जताया कि कि इस घटिया निर्माण कार्य में विभाग की मिलीभगत होगी या फिर घोर लापरवाही बरती गयी होगी. ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि अगर जल्द ही इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की गहन जांच और दोषियों ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है.
TagsGumla सड़क पहलीबारिश धंसीलोगों उठाए सवालGumla road firstrain sankpeople raised questionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





