झारखंड

Adityapur में खरकई नदी किनारे गंगा आरती कर नगर निगम ने मतदाताओं को किया जागरूक

Tara Tandi
4 Nov 2024 3:55 PM IST
Adityapur में खरकई नदी किनारे गंगा आरती कर नगर निगम ने मतदाताओं को किया जागरूक
x
Adityapur आदित्यपुर : खरकई नदी के किनारे आदित्यपुर स्थित जय प्रकाश उद्यान में नगर निगम ने सोमवार को गंगा आरती का आयोजन कर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया. जिसमें डायन बिसाही के लिए समाज को जागरूक करने के लिए पद्मश्री से सम्मानित महिला छूटनी महतो और मिसेज इंडिया रनरअप अंजली मिश्रा भी शामिल हुईं.
सैकड़ों स्कूली बच्चों ने भी हिस्‍सा लिया
कार्यक्रम में नगर निगम के अपर आयुक्त रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त पारूल सिंह ने उपस्थित स्कूली बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को मतदान के प्रति जागरूक किया. इस दौरान खरकई नदी की विधिवत आरती गंगा आरती के तर्ज पर की गई. इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली बच्चे, नगर निगम के कर्मचारियों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया.
Next Story