झारखंड

महिला से पर्स छीन फरार हुए बदमाश

Admin Delhi 1
21 Feb 2023 6:28 PM IST
महिला से पर्स छीन फरार हुए बदमाश
x

जमशेदपुर न्यूज़: गोलमुरी मस्जिद रोड से जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स और उसका मोबाइल फोन लूट लिया. महिला का नाम पुष्पा मिश्रा है, जो बर्मामाइंस कैलाश नगर की रहने वाली है.

पर्स छीनने के बाद बदमाश गोलमुरी की ओर फरार हो गए. इधर, घटना के बाद पुष्पा ने मदद के लिए आवाज लगाई पर जब तक स्थानीय लोग बदमाशों का पीछा करते तब तक वे फरार हो चुके थे. गोलमुरी थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुष्पा ने पुलिस को बताया कि वह कैलाश नगर स्थित अपने घर से पैदल गोलमुरी में डॉक्टर के पास जा रही थी.

गोलमुरी मस्जिद के पास पीछे से बुलेट सवार दो बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए. पर्स में पांच हजार रुपए नकद और एक मोबाइल फोन था.

बागबेड़ा में नीम के पेड़ से गिरकर व्यक्ति की मौत

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा डीबी रोड निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति नितिन कुमार गुप्ता की नीम के पेड़ से गिरकर मौत हो गई.

उसे परिजनों ने इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. घटना शाम की है. नितिन कुमार गुप्ता कार चालक हैं. बताया जाता है कि वह नीम के पेड़ पर काफी ऊपर चढ़ गया. अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर जा गिरा. परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे, जहां इमरजेंसी में इलाज हुआ. लेकिन, इलाज के दौरान नितिन ने दम तोड़ दिया. वह विवाहित है. वह किस कारण से पेड़ पर चढ़ा था, यह पता नहीं चल पाया है.

Next Story