
x
एसबी ट्रेडर्स के मालिक
सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह-सुबह फायरिंग हो गयी. एसबी ट्रेडर्स के मालिक को गोली मारकर बदमाश फरार हो गये. घटना कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्ग पर बाना डुंगरी के पास हुई. यहां एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से संजय को कांड्रा थाना पहुंचाया गया, जहां से पुलिस उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गयी. संजय को 2 गोलियां लगी हैं. एक उनके पैर में और दूसरी जांघ में. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. व्यावसायिक क्षेत्र में दिन-दहाड़े हुई इस घटना से स्थानीय दुकानदारों और व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारसरायकेला-खरसावांकांड्रा थाना क्षेत्रएसबी ट्रेडर्स के मालिकगोलीघटना कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्गSeraikela-KharsawanKandra police station areaowner of SB Tradersbulletincident Kandra-Dumra main road
Next Story





