
x
Kiriburu (Shailesh Singh) : सारंडा के गोद में बसा किरीबुरू पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती कीड़ो पिछले तीन पंचायत चुनावों में लगातार विजयी होती आ रही हैं. विजयी होने की मुख्य वजह वह 24 घंटे गरीब से लेकर सभी वर्गों की जनता की हर समस्याओं व दुख में खड़ी रहती हैं. यहीं वजह है कि पार्वती कीड़ो को शहर की जनता अपनी आंखों में बैठाये रहती है. पार्वती कीड़ो अत्यंत गरीब है. वह अपने घर में मशरुम की खेती कर अपना व परिवार का भरण-पोषण करती है. इसके बावजूद अपने पंचायत के अलावे दूसरे पंचायतों की जनता की समस्याओं का समाधान में भी लगी एंव खड़ी रहती है.
जनता की अनेक समस्याओं का हो रहा समाधान
मुखिया पार्वती कीड़ो से क्षेत्र में विकास किए जाने के मामले को लेकर अपनी बातों को रखा. उन्होंने बताया कि सारंडा रिजर्व वन क्षेत्र व सेल का लीज क्षेत्र होने की वजह से यहां मनरेगा आदि का कोई कार्य नहीं हो पाता है. क्योंकि इसके लिये एनओसी नहीं मिल पाता है. इसके बावजूद पेयजल, रोड, नाली, स्कूल व सभी तरह की मूलभूत सुविधा लोगों को उपलब्ध कराई गई है. पंचायती राज की वजह से लोगों में जागरुकता बढ़ी है. गरीब जनता की अनेक समस्याओं का समाधान हो रहा है
by Lagatar News
Next Story





