झारखंड

चतरा में छठ महापर्व की धूम, सज-धजकर तैयार हुए घाट, आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा पहला अर्घ्य

jantaserishta.com
15 Nov 2026 8:24 AM IST
चतरा में छठ महापर्व की धूम, सज-धजकर तैयार हुए घाट, आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा पहला अर्घ्य
x
चतरा: झारखंड के चतरा जिले में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है। घाटों पर रोशनी, सजावट और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, आज छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे।
छठ पूजा को लेकर चतरा शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। छठ घाटों पर साफ-सफाई के साथ रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट की गई है। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को भी व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। पहले अर्घ्य को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।
छठ महापर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न घाटों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बैनर और पोस्टर भी लगाए गए हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से लगाए गए इन बैनरों के माध्यम से लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी गई हैं। बैनर पर लिखा है, "छठ महापर्व के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार।"
इन बैनरों के जरिए राज्यवासियों को महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। घाटों के चारों तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी न हो, वहीं कई रास्तों को भी बंद किया गया है।
गौरतलब है कि महापर्व को लेकर जिले भर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छठ महापर्व के तीसरे दिन आज व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस दौरान व्रती नदी, तालाब और अन्य जलाशयों में खड़े होकर भगवान सूर्य को दूध और जल से अर्घ्य देंगे। साथ ही छठी मैया और भगवान सूर्य से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली, स्वास्थ्य और शांति की कामना करेंगे।
घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। व्रती पूरी नियम-निष्ठा और श्रद्धा के साथ इस कठिन व्रत का पालन कर रहे हैं। आज शाम होने वाले पहले अर्घ्य को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। वहीं, कल सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा।
TagsChhath
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story