झारखंड

मालवाहक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार लोग घायल, तीन गंभीर

Kajal Dubey
2 Jun 2022 11:15 PM IST
मालवाहक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार लोग घायल, तीन गंभीर
x
सड़क हादसा
गिरिडीह - डुमरी पथ पर बदडीहा में गुरुवार को सड़क हादसा हुआ है। यहां पर तेज रफ्तार मालवाहक ने ऑटो को धक्का मार दिया। इस जोरदार टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो पर सवार लोगों में से चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। यहां से तीन लोगों को धनबाद रेफर कर दिया गया। घायलों में बदडीहा के अनिल विश्वकर्मा, रवि चौधरी, रवि राय व शिबू राय शामिल है। जिन्हें रेफर किया गया है उनमें रवि चौधरी, रवि राय व व अनिल विश्वकर्मा शामिल है।
Next Story