झारखंड

दबंगों ने मचाया जमकर आतंक, बारातियों को पीटा, जानें क्या है पूरा माजरा

Admin2
9 Jun 2022 4:16 PM GMT
दबंगों ने मचाया जमकर आतंक, बारातियों को पीटा, जानें क्या है पूरा माजरा
x
पढ़े पूरी खबर

रांची: डीजे की धुन पर नाचने को लेकर झारखंड के शिमलाबहाल बस्ती में बुधवार की रात दबंगों ने जमकर आतंक मचाया। पांडरपाला धनबाद से आई बारात के साथ दबंग उलझ गए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान भगदड़ मच गई थी। दबंगों ने लड़की पक्ष द्वारा बनाए गए पंडाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में आधा दर्जन बाराती घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जाती है। बाराती पक्ष के लोग जान बचाते हुए करीब एक किलोमीटर भाग कर झरिया के कतरास मोड़ पहुंचे। घटना की सूचना पाकर आनन-फानन में बोर्रागढ़ ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दबंग युवकों को खदेड़ते हुए स्थिति को संभाला।

घटना से खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो चुका था। करीब 2 घंटे के बाद स्थिति सामान्य होने पर लड़की पक्ष के लोग बरातियों की स्थिति की जानकारी लेने कतरास मोड़ पहुंचे। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बारातियों ने लड़की पक्ष के दरवाजे पर जाने से इंकार कर दिया।
झरिया और बोर्रागढ़ पुलिस ने पहल की तो रात दो बजे दुखहरनी मंदिर में लड़की को बुला कर शादी की रस्म पूरी की गई। वहीं से लड़की विदा हुई। इस घटना को जिसने भी सुना और देखा, सभी ने दबंगों की करतूत की निंदा की।
जानकारी के अनुसार शिमलाबहाल बस्ती के नरेश विश्वकर्मा की पुत्री की शादी पांडरपाला के नरेश विश्वकर्मा के साथ तय थी। दरवाजा लगने के समय डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे थे। चारों तरफ खुशी का माहौल था। इसी दौरान शराब के नशे में बस्ती के कुछ युवक पहुंचे और नाचने लगे। इसी को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद दबंगों के समर्थक आकर मारपीट करने लगे। लड़की के पिता नरेश विश्वकर्मा का रो रो-कर बुरा हाल था। बाद में स्थानीय लोग सक्रिय हुए उसके बाद दबंग भागे।
इन पर दर्ज हुआ मामला:
गुरुवार को लड़की पक्ष ने बोर्रागढ़ ओपी में शिकायत की है। शिकायत में यादव बस्ती के रहनेवाले साको यादव, संजय कुमार, बिल्लू कुमार, नितेश यादव, छोटे यादव, विक्की यादव, सुरेश यादव, मुकेश यादव, नीतू यादव, सोनू यादव, सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ बारात में घुसकर मारपीट करने, एक दर्जन बरातियों को घायल करने आदि का आरोप लगाया है।
Next Story