झारखंड
Ranchi से मालखाना का चार्ज देने सरायकेला गए सब इंस्पेक्टर का शव बरामद
Tara Tandi
16 Aug 2025 5:32 PM IST

x
Ranchi रांची : जिले के आरआईटी थाना से सटे जागृति मैदान में शनिवार की सुबह सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह का शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
मिली जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार सिंह रांची से सरायकेला मालखाना का चार्ज देने आए थे. बताया जाता है कि अरुण सिंह पहले आरआईटी थाने में ही तैनात थे और अगले साल रिटायर होने वाले थे. शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मैदान के उत्तरी हिस्से में मौजूद एक मुर्गा दुकान के पीछे शव देखा. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी.
फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि सब इंस्पेक्टर की मौत किन परिस्थितियों में हुई. इस घटना ने पूरे पुलिस महकमे को सकते में डाल दिया है.
TagsRanchi मालखानाचार्ज देने सरायकेलासब इंस्पेक्टरशव बरामदRanchi storehouseSaraikela sub inspector to give chargebody recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





