झारखंड

Palamu में कोयल नदी में बहे युवक का शव बरामद

Tara Tandi
23 Sept 2024 11:58 AM IST
Palamu में कोयल नदी में बहे युवक का शव बरामद
x
Palamu पलामू : पलामू के मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी में बहे युवक का शव तीन दिन बरामद हुआ. मृतक की पहचान मेदिनीनगर घांस पट्टी निवासी सक्षम कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सक्षम कुमार 20 सितंबर को कोयल नदी में नहाने गया था. इस दौरान सेल्फी लेने के दौरान वह गहरे पानी में चले जाने के कारण बह गया था. स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन की थी. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया था. वहीं आज तीन दिन बाद सदर थाना क्षेत्र के सिद्धवन इलाके के पास कोयल नदी में उसका शव उपलता हुआ मिला. इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी. सूचना पाकर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे हैं.
Next Story