
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।जिन वादों के सहारे भाजपा 2014 में सरकार में आई थी, 8 वर्षों में उसे पूरा नहीं किया गया। मंत्री आलमगीर आलम बुधवार को दुमका में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नव संकल्प कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने करोड़ों बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। मंत्री आलमगीर आलम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश में जो आधारभूत संरचना तैयार की थी, उसे भी वर्तमान की केंद्र सरकार बेचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है जो जनता को बताने की जरुरत है।उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व उदयपुर में कांग्रेस का एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें यह तय किया गया कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों और आगामी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी सिलसिले में कांग्रेस का यह कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। साथ ही केंद्र सरकार की विफलताओं को भी को बताएं।
सोर्स-livehindustan
Next Story





