
x
Ranchi रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में गुरु नानकदेव जी का 556वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रांची में पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में गुरुग्रंथ साहिब का भव्य दीवान सजा, जहां राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका।
राज्यपाल ने कीर्तन कार्यक्रम में भाग लेकर गुरुबाणी का श्रवण किया और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी ने मानव समाज को सत्य, करुणा, सेवा, समानता और सद्भाव का महान संदेश दिया। उनके उपदेश मानवता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ समारोह में पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के विचार सामाजिक एकता और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। सोरेन ने कहा, “गुरु नानक देव जी सिर्फ सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलकर सशक्त समाज का निर्माण संभव है।”
मुख्यमंत्री ने सिख समुदाय और राज्यवासियों को प्रकाश पर्व तथा कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के प्रेसिडेंट रणजीत सिंह हैप्पी, गुरुद्वारा मेन रोड रांची के सचिव गगनदीप सिंह सेठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम में नगर कीर्तन और शबद कीर्तन से वातावरण गुंजायमान रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। प्रकाशोत्सव के मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पूरे परिसर को रोशनी और फूलों से सजाया गया। हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, गिरिडीह सहित राज्य के अन्य जिलों में भी प्रकाशोत्सव पर दीवान सजे और शोभायात्राएं निकाली गईं।
Tagsगुरु नानक देव जीप्रकाशोत्सव 2025हेमंत सोरेनसंतोष गंगवाररांची गुरुद्वाराझारखंडनगर कीर्तनगुरुबाणीलंगरसिख समुदायधार्मिक आयोजनकार्तिक पूर्णिमागुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूलजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





