हर साल बढ़ रहा है तापमान, 50 साल में 2 डिग्री बढ़ा तापमान
![हर साल बढ़ रहा है तापमान, 50 साल में 2 डिग्री बढ़ा तापमान हर साल बढ़ रहा है तापमान, 50 साल में 2 डिग्री बढ़ा तापमान](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/29/3360222-imd-issues-alert-heatwave-grips-india.webp)
राँची: रांची का तापमान बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव का असर हैकि राज्य में हर दशक 0.33 डिग्री सेल्सियस के आधार पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले पांच दसकों में तापमन में हुई बढोतरी का यह औसत है। पिछले पचास साल में राज्य में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की औसत वृद्धि की गयी है।
मौसम विभाग की चिंता
तापमान की गणना 1969 के बाद से 2019 तक हुई है। 1969 में अधिकतम तापमान का औसत 28.7 डिग्री सेल्सियस पर था। साल 2019 में यह बढ़कर 30.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने भी हर बार चिंता जताई है कि राज्य के तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है। एक तरफ तापमान बढ़ रहा है वहीं न्यूनतम तापमान के औसत में वृद्धि का आंकलन नहीं किया गया है।
कितना बढ़ा है अबतक तापमान
मौसम में बदलाव का असर है कि सभी मौसम में भी अंतर नजर आ रहा है। 15 मई 2017 को रांची का सर्वोच्च अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। यह अब तक का सर्वोच्च तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के दूसरे हिस्सों में भी तापमान बढ़ रहा है। चार जनवरी 1991 में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौजूदा समय में रांची का वार्षिक औसत अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस निर्धारत है। पूरे वर्ष में यहां मई महीने में अधिकतम तापमान का सर्वाधिक औसत 36.9 डिग्री और जनवरी में सबसे कम न्यूनतम तापमान का औसत 9.4 डिग्री दर्ज है।
बदल रही है राज्य की पहचान
मौसम वैज्ञानिक यह मानते हैं कि शहर में बदलाव का पूरा असर है क्योंकि राज्य की पहचान यहां के मौसम, हरियाली, जल, जंगल, झरनों से है। राज्य के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर पेड़ काटे जा रहा है। सड़कों का चौड़ीकरण लगातार हो रहा है शहर का विस्तार मुख्य कारण है। शहरीकरण, औद्योगिक विस्तार, खनन और आबादी बढ़ने से यहां के वातावरण को नुकसान पहुंच रहा है। जंगल काट कर कांक्रीट का जंगल के जंगल का दायरा बढ़ रहा है।