झारखंड

हजारीबाग में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Admin2
8 May 2022 10:07 AM IST
हजारीबाग में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
x
अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : हजारीबाग जिले मतवारी भुइयां टोली से दो लोगों ने कथित तौर पर एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार को हुई और शनिवार सुबह पाखी में एक तालाब के पास लड़की का शव मिला.

अधिकारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने 20 और 22 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिला पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने कहा कि पीड़िता के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली लड़की का उस समय अपहरण किया, जब वह काम से घर लौट रही थी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों आरोपियों ने लड़की का अपहरण करने और बलात्कार के बाद हत्या करके शव को ठिकाने लगाने का अपराध स्वीकार किया है.
Next Story