झारखंड

कोल ब्लॉक रेड होने पर Tata स्टील ने मांगा 757 करोड़ का स्टॉक, पढ़े क्या है पूरा मामला

Ashish verma
27 May 2025 8:52 PM IST
कोल ब्लॉक रेड होने पर Tata स्टील ने मांगा 757 करोड़ का स्टॉक, पढ़े क्या है पूरा मामला
x
Tata स्टील ने मांगा 757 करोड़ का स्टॉक

Jamshedpur.जमशेदपुर. टाटा स्टील ने ओडिशा में रद्द किए गए कोयला खदान आवंटन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में 757.1 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।यह खदान पहले 2006 में भूषण स्टील को दी गई थी, जिसे 2018 में टाटा स्टील ने अधिग्रहित कर लिया था। कोयला घोटाले के आरोपों के चलते सुप्रीम कोर्ट ने खदान का आवंटन रद्द कर दिया था। अब टाटा स्टील नए खदान मालिक से विकास खर्च का मुआवजा चाहती है।

क्या है कोयला खदान मामला?2006 में भूषण स्टील (अब टाटा स्टील बीएसएल) को ओडिशा की न्यू परतपारा कोयला खदान दी गई थी। कंपनी ने इस खदान को विकसित करने में काफी पैसा लगाया था। लेकिन 2014 में कोयला घोटाले के आरोपों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस खदान का आवंटन रद्द कर दिया था।


Next Story