झारखंड

कोर्ट में पेश हुई निलंबित IAS पूजा सिंघल, डिस्चार्ज पिटीशन पर 16 मार्च को सुनवाई

Rani Sahu
9 March 2023 1:59 PM IST
कोर्ट में पेश हुई निलंबित IAS पूजा सिंघल, डिस्चार्ज पिटीशन पर 16 मार्च को सुनवाई
x
रांची : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार निलंबित IAS पूजा सिंघल आज कोर्ट में सशरीर हाजिर हुई। ED कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात शर्मा की अदालत में उन्होंने हाजिरी लगाई। मनरेगा घोटाला केस में पूजा सिंघल की ओर से डिस्चार्ज पिटीशन फ़ाईल किया जा चुका है। जिसपर 16 मार्च को सुनवाई की तिथि निर्धारित है।
2 महीने की अंतरिम जमानत मिली
बता दें कि पूजा सिंघल को 2 महीने की अंतरिम जमानत मिली है। बेटी के मेडिकल ग्राउंड पर यह राहत दी गई है। पूजा सिंघल ने उनकी बेटी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए यह आग्रह किया था कि उन्हें जमानत दी जाए। इस मामले की सुनवाई के बाद पूजा सिंघल को अंतरिम राहत मिल गई है। गौरतलब है कि पूजा सिंघल और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी ने 6 मई 2022 को छापा मारा था। छापेमारी के दौरान पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार के पास से 19 करोड़ 31 लाख रुपये नगद और दस्तावेज मिले थे। पूजा सिंघल को 11 मई को गिरफ्तार किया गया था। 25 मई को उन्हें जेल भेज दिया गया था।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story