झारखंड

रांची बैठक हाता में सुंडी समाज एकजुटता के साथ नजर आयी

Mohammed Raziq
21 Sept 2023 1:49 PM IST
रांची बैठक हाता में सुंडी समाज एकजुटता के साथ नजर आयी
x
एकजुटता के साथ नजर आयी
झारखण्ड : सुंड़ी समाज उत्थान समिति पोटका सह राजनगर का एक समीक्षा बैठक समिति के हाता स्थित कार्यालय में अध्यक्ष सोमेन मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में भालकी में आयोजित साधारण आमसभा सह प्रतिभा सम्मान समारोह एवं पोटका पाट मैदान में संपन्न सुंड़ी एकता सम्मेलन का समीक्षा किया गया. बैठक में उपस्थित समिति के सभी सदस्यों ने दोनों कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बताते हुए भूरी भूरी प्रशंसा किया. कहा कि कार्यक्रम में समाज की एकता दिखाई दिया. मौके पर कार्यक्रम की कमियों को रेखांकित कर अगले कार्यक्रम में उसे दूर करने का संकल्प लिया गया.
दोनों कार्यक्रम में भालकी एवं पोटका के समस्त महिला पुरुषों को तन ,मन और धन देकर सहयोग पर आभार व्यक्त किया गया. समाज द्वारा एससी आरक्षण की मांग पर आगे की रणनीति तय करने, समिति के स्थाई कार्यालय हेतु जमीन तलाशने,नए आजीवन सदस्यों पर भी विशेष रूप से चर्चा किया गया. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन भवतारण मंडल द्वारा देकर बैठक समाप्त किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष सोमेन मंडल, सचिव उज्वल कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष सुबोध चंद्र मंडल, मुकुल मंडल,सुदीप मंडल, असित मंडल, स्वप्न मंडल, आशुतोष मंडल , श्यामल कुमार मंडल, डॉ उत्तम कुमार मंडल, श्रीकांत मंडल, भावतरण मंडल, कर्ण मंडल, निरंजन मंडल, कृष्णा मंडल उपस्थित थे.
Next Story