झारखंड
झारखंड में गर्मी ने दस्तक दें दी है, लेकिन एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
Renuka Sahu
20 Feb 2024 8:03 AM GMT
![झारखंड में गर्मी ने दस्तक दें दी है, लेकिन एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज झारखंड में गर्मी ने दस्तक दें दी है, लेकिन एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/02/20/3550419-79.webp)
x
झारखंड में अब ठंड का असर कम होने लगा है. गर्मी ने दस्तक दें दी है.कल यानि रविवार को राजधानी रांची समेत पुरे राज्य में मौसम साफ रहा.
रांची : झारखंड में अब ठंड का असर कम होने लगा है. गर्मी ने दस्तक दें दी है.कल यानि रविवार को राजधानी रांची समेत पुरे राज्य में मौसम साफ रहा. आज राज्य के अधिकतम इलाकों में मौसम शुष्क (सूखा) रहने का अनुमान है. लेकिन एक बार फिर मौसम अपना मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 फरवरी से 23 फरवरी तक झारखंड में बारिश की संभावना है. इस दौरान राजधानी रांची समेत आस-पास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. जिसके वजह से ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है.
एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
झारखंड में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 फरवरी के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड के उत्तरी भागों में देखने को मिल सकता है. इस बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश की भी संभावना है. इस दौरान आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे.
आज मौसम रहेगा साफ़
आज राज्य के मौसम में किसी भी तरह के बदलाव के आसार नहीं है. आज राज्य के अधिकतम इलाकों में मौसम शुष्क (सूखा) रहने का अनुमान है. राजधानी रांची में आज न्यूनतम 17 और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान है
बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अधिकतम तापमान में भी आने वाले पांच दिनों में बढ़ोतरी की संभावना है. वहीं इस दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री तक रहने की संभावना है.
Tagsझारखंड में गर्मी ने दी दस्तकझारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाजझारखंड मौसम अपडेटझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
![Renuka Sahu Renuka Sahu](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Renuka Sahu
Next Story