
x
मनोहरपुर थाना क्षेत्र के चिरिया में मंगलवार को एक बाइक में अचानक से आग लग गयी
मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के चिरिया में मंगलवार को एक बाइक में अचानक से आग लग गयी, और बाइक पूरी तरह से जल गयी. घटना के समय परिवार के लोग बाइक को खड़ी कर रानी डूबा झरना की तरफ घुमने के लिये गये हुये थे. दो घंटे बाद जब लौटे तब बाइक को जलता हुआ देखा. इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा. घटना के संबंध में मनोहरपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
दिन के ती बजे की है घटना
घटना के बारे में अंकुआ निवासी एग्नेश होरो ने बताया कि वे तीन बाइक के साथ भतिजा और भतीजी के साथ रानी डूबा झरना की तरफ घुमने के लिये गये हुये थे. साथ में अंकुआ का बड़ा साला भी था. तीनो बाइक को एक पेड़ की छांव में खड़ा किया था. एग्नेश यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि उनकी बाइक में अपने आप आग लगी या किसी ने जला दी है.
Next Story





