झारखंड

रांची में अचानक जोरदार बारिश की बौछार

Rani Sahu
18 March 2024 1:07 PM GMT
रांची में अचानक जोरदार बारिश की बौछार
x
रांची : राजधानी रांची में अचानक जोरदार बारिश की बौछार होने लगी। बारिश होने के बाद मौसम बहुत सुहावना हो गया। शाम 4 बजे के बाद अचानक बादल छाने लगे और देखते ही देखते जोरों की हवा चलने लगी। उसके साथ ही तेज गर्जन भी शुरु हो गई।
बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलने लगी, हवा के साथ धीरे-धीरे अंधेरा छाने लगा और फिर जोरदार बारिश होने लगी। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलने लगी। रांची के ग्रामीण इलाकों में कहीं-कहीं बड़े-बड़े ओले गिरने की भी खबर आ रही है।
Next Story