झारखंड

झारखंड के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस 2022 में किया शानदार प्रदर्शन

Admin Delhi 1
12 Sep 2022 12:31 PM GMT
झारखंड के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस 2022 में किया शानदार प्रदर्शन
x

लेटेस्ट न्यूज़: जेईई एडवांस 2022 के नतीजे कल (रविवार) को जारी कर दिए गए। झारखंड के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। नौ साल बाद देश के शीर्ष 100 की सूची में रांची के तीन छात्रों ने जगह बनाई । इनमें सूर्यांश सृजन ( रैंक 51), तनीष अग्रवाल ( रैंक 57) और आदित्य प्रकाश ( रैंक 70) शामिल हैं। तीनों भुवनेश्वर जोन के टॉप-5 में शामिल हैं। सूर्यांश पूरे झारखंड में अव्वल रहे। इसके अलावा राज्य के सैकड़ों छात्रों ने परीक्षा में सफलता अर्जित की है। जमशेदपुर के देवराज कर्मकार को 145वीं रैंक मिली है। देवराज के कोल्हान टॉपर बने हैं। वहीं सृजन को 1223वीं रैंक मिली है। वे कोल्हान के दूसरे टॉपर हैं। धनबाद में भी दर्जनभर छात्रों ने इस परीक्षा में बाजी मारी है। गुवाहाटी जोन में बिहार का बेहतर प्रदर्शन गुवाहाटी जोन में बिहार के छात्रों का बेेहतर प्रदर्शन रहा। बेगूसराय निवासी अभिजीत आनंद बिहार समेत पूरे गुवाहाटी जोन में अव्वल रहे हैं। उन्हें देशभर में 15वीं रैंक हासिल हुई है। राज्य में दूसरे स्थान पर पूर्वी चंपारण के आदित्य अजेय हैं। आदित्य जोन में तीसरे स्थान पर रहे। उनकी ऑल इंडिया रैंक 188 है। आदित्य जेईई मेन के पहले चरण के बिहार टॉपर रहे थे। सफल छात्र jeeadv.ac.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी किया है।

आईआईटी परीक्षा विशेषज्ञ पंकज कुमार के अनुसार, 2013 में झारखंड के चार विद्यार्थी देश के टॉप-100 में शामिल हुए थे। तब झारखंड खड़गपुर जोन में आता था। 2022 में पहली बार भुवनेश्वर जोन बनाया गया। इस जोन में छह राज्य अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के अभ्यर्थी शामिल थे। जेईई एडवांस में झारखंड से लगभग 5000 विद्यार्थी शामिल हुए थे। रांची के दो केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 2000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं परीक्षा में शामिल होने के लिए देशभर से 1,60,038 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 1,55,538 परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 40712 सफल रहे।

मुंबई जोन के शिशिर बने टॉपर: आईआईटी बॉम्बे जोन के आरके शिशिर ऑल इंडिया टॉपर रहे हैं। उसके बाद आईआईटी दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा ने लड़कियों में टॉप किया है। शिशिर को 360 अंकों में से 314 अंक और तनिष्का काबरा को 360 में 277 अंक प्राप्त हुए हैं। शिशिर के बाद पोलू लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी दूसरे, थॉमस बीजू चिरामवेलिल तीसरे, वांगपल्ली साई सिद्धार्थ चौथे, मयंक मोटवानी ने पांचवां रैंक हासिल किया है। मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले अभिजीत आनंद पूरे गुवाहाटी जोन में भी अव्वल रहे। इन्हें देशभर में 15वां स्थान हासिल हुआ है। इसके अलावा पूर्वी चंपारण के आदित्य अजेय बिहार में दूसरे स्थान पर रहे।

नौ साल बाद राज्य के तीन विद्यार्थी टॉप-100 में शामिल:

आईआईटी परीक्षा विशेषज्ञ पंकज कुमार के अनुसार, 2013 में झारखंड के तीन विद्यार्थी देश के टॉप-100 में शामिल हुए थे। तब झारखंड खड़गपुर जोन में आता था। 2022 में पहली बार भुवनेश्वर जोन बनाया गया। इस जोन में छह राज्य अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के अभ्यर्थी शामिल थे। जेईई एडवांस में झारखंड से लगभग 5000 विद्यार्थी शामिल हुए थे। रांची के दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें लगभग 2000 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। वहीं परीक्षा में शामिल होने के लिए देशभर से 1,60,038 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 1,55,538 परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 40712 सफल रहे।

Next Story