
x
Ranchi: गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ब्रदर्स एकेडमी से ढेर सारे छात्रों ने NEET 2022 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है. सामान्य वर्ग से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कुछ छात्र रहे, सबा आफरीन (स्कोर 648/720), कुमार लक्ष्य (स्कोर 640/720) , फहद हुसैन (स्कोर 633/720), गौरव कुमार (स्कोर 633/720) एवं अन्य. इन सभी में से सबा आफरीन ने सामान्य श्रेणी से रैंक 2526 हासिल कर के संस्थान का गौरव बढ़ाया है. NEET 2022 में हमारे छात्रों की सफलता 86% रही. छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के सारगर्भित मार्गदर्शन, अपने माता पिता के अनुशासन और समस्त परिवारजनों के आशीर्वाद व सहयोग को दिया.
छात्रा सबा आफरीन का मानना है कि एक औसत छात्र भी अपने दृढ़ संकल्प, आत्मबल, धैर्य और सघन परिश्रम के बल पर अपना MBBS करने का सपना साकार कर सकता है. सबा बचपन से ही MBBS करना चाहती थी. NEET 2022 परीक्षा में अपनी विशिष्ट उपलब्धि के पश्चात उन्हें अपना सपना साकार होता दिखाई दे रहा है.
छात्रों की सफलता ने ऐकेडमी का गौरव बढ़ाया है: निदेशक
संस्थान के निदेशक पारस अग्रवाल, प्रेम प्रसून और शुभेन्दु शेखर ने कहा कि एक बार फिर हमारे छात्रों की सफलता ने ऐकेडमी का गौरव बढ़ाया है. कई छात्रों ने विषम परिस्थितियों से जूझते हुए अपनी सफलता की गाथा लिख कर एक मिसाल कायम की है. सफलता परीक्षा के दिन नहीं बल्कि तैयारी के दौरान गढ़ी जाती है. निदेशकों ने छात्रों की सफलता पर बधाई देते हुए आगे की जीवनयात्रा की सफलता के लिये उन्हें शुभकामनाएं दीं. सफल छात्रों के अभिभावकों ने भी इनकी सफलता का श्रेय छात्रों के अथक परिश्रम और ब्रदर्स एकेडमी के शिक्षकों को देते हुए कहा कि संस्थान के अनुशासित शैक्षणिक और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण से बच्चों की क्षमता में बहुत इजाफा हुआ.
Chandan
Next Story





