झारखंड

बारूद से लदे वाहन से जोरदार टक्कर, आग का गोला बनी कार

jantaserishta.com
22 Nov 2021 11:55 AM IST
बारूद से लदे वाहन से जोरदार टक्कर, आग का गोला बनी कार
x
जानें कैसे हुई पूरी घटना.

धनबाद: बोकारो से धनबाद की ओर आ रही कार और विपरीत दिशा से आ रहे बारूद से लदे वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर होते ही CNG गैस से चल रही कार में आग लग गई. देखते ही देखते कार जलकर खाक हो गई. युवकों ने साहस का परिचय देते हुए कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. घटना की सूचना पाते ही महुदा व कपुरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. दमकल के वहां पहुंचने से पहले की कार पूरी तरह से जल चुकी थी.

बताया जाता है कि नागपुर से बारूद लादकर चालक ट्रक लेकर धनबाद जा रहा था. शहर में भारी वाहनों के प्रवेश निषेध रहने की जानकारी मिलने पर चालक पुटकी से ट्रक घुमाकर महुदा के लिए चला. इस दौरान परसिया पुल के समीप कार से टकरा गया. इस घटना के बाद कार में आग लग गई.
आग की तेज लपटें व काला धुआं देखकर सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर यातायात अवरुद्ध हो गया. जाम में डीआईजी का वाहन भी फंस गया. पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. भीड़ ने मारुति के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला. गनीमत रही कि लोगों के बाहर निकलने के बाद मारुति में आग लगी. तस्वीरों से अंदाज़ लगाया जा सकता है कि घटना में किस तरह से कार पर सवार लोग बाल-बाल बच गए. हालांकि, बाद में सड़क से ट्रक को हटाये जाने के बाद यातायात खोल दिया गया. ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story