झारखंड
Ranchi में आंधी और पानी शुरु, बिजली आपूर्ति बाधित गर्मी से राहत
Tara Tandi
1 May 2025 5:01 PM IST

x
Ranchi रांची : रांची में दोपहर करीब 3.00 बजे तेज आंधी शुरु हो गई. हवा की रफ्तार काफी तेज है. धूल भरी आंधी शुरु होने का सबसे पहला असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा. आंधी शुरु होने के 15 मिनट पर बारिश भी शुरु हो गई. जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली.
जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक रांची समेत झारखंड के अन्य जिलों में आंधी पानी की आशंका जतायी है. लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
इससे पहले दिन के 2.20 बजे से ही आसमान में काले बादल दिखने लगे थे. जिसके बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा था कि आज रांची में बारिश होगी.
तेज आंधी और बारिश के बाद रांची के सड़कें कुछ देर के लगभग खाली हो गई. लोग आंधी से बचने के लिए सड़क किनारे दुकानों में छिपे. इसी दौरान बारिश भी शुरु हो गई. आंधी बारिश से हाईवे पर भी आवागमन प्रभावित होने की सूचना है.
TagsRanchi आंधी पानी शुरुबिजली आपूर्ति बाधितगर्मी राहतRanchi Storm and rain startedpower supply disruptedheat reliefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





