झारखंड

धार्मिक जुलूस पर पथराव: बाजार बंद होने पर धारा 144 लागू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Kunti Dhruw
6 April 2022 10:47 AM GMT
धार्मिक जुलूस पर पथराव: बाजार बंद होने पर धारा 144 लागू, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
x
झारखंड के खूंटी में मंगलवार को एक धार्मिक जुलूस पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव के बाद उत्पन्न तनाव जारी है।

झारखंड के खूंटी में मंगलवार को एक धार्मिक जुलूस पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव के बाद उत्पन्न तनाव जारी है। बुधवार की सुबह शिवाजी चौक के पास फिर से पथराव की घटना घटी। इस दौरान करीब एक घंटा तक शिवाजी चौक पर तनाव का माहौल रहा। दोनों ओर से रुक-रुककर पथराव होता रहा। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुए पथराव के विरोध में बुधवार की सुबह कुछ लोग शहर की दुकानों को बंद करवा रहे थे, जिसके चलते एक बार फिर पथराव किया गया। इसके बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल व्याप्त है।

रांची जोन के आईजी ने ताजा हालात की जानकारी दी
रांची जोन के आईजी पंकज कंबोज ने घटना की ताजा जानकारी देते हुए कहा कि घटनास्थल पर आरएएफ सहित अतिरिक्त बल तैनात हैं। शांतिपूर्ण स्थिति को बनाए रखने के लिए आरएएफ सहित अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है और इलाके में धारा 144 लगा दी गई है।


Next Story