
x
चार जवान घायल
Palamu पलामू। झारखंड के पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को बंद पड़ी स्टोन माइंस को चालू कराने गई पुलिस एवं प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों और असामाजिक तत्वों ने संयुक्त रूप से हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। सभी घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, झारखंड हाईकोर्ट ने रेवारातू इलाके में बंद पड़ी स्टोन माइंस को चालू कराने का आदेश दिया था, जबकि ग्रामीण इसके संचालन का विरोध कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने बुधवार को पुलिस बल की मौजूदगी में खदान का कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया। जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, करीब दो-ढाई सौ की संख्या में ग्रामीणों और असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडों और पारंपरिक हथियारों से पुलिस पर हमला बोल दिया।
अचानक हुए इस हमले में पुलिसकर्मी अवधेश पासवान और हवलदार महेंद्र दुबे सहित चार जवान घायल हुए। तीन गंभीर रूप से घायल जवानों को एमएमसीएच में और एक को लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हमले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
घटनास्थल पर फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासनिक टीम स्टोन माइंस का कार्य शुरू कराने गई थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने अचानक से हमला कर दिया।
इधर, गांव के लोगों का कहना है कि हमले में पूरे गांव के लोग शामिल नहीं थे। कुछ असामाजिक तत्वों ने यह हिंसक घटना अंजाम दी है। प्रशासन ने इस घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsपलामूझारखंडलेस्लीगंजस्टोन माइंसपुलिस हमलाप्रशासनिक टीमग्रामीण विरोधअसामाजिक तत्वघायल पुलिसकर्मीएमएमसीएचहवालदार महेंद्र दुबेअवधेश पासवानहाईकोर्ट आदेशजांचसुरक्षा बल तैनातीलाठी-डंडासंघर्षकानून व्यवस्थाप्रशासनिक कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





