
x
Ranchi रांची : रांची रेल मंडल ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर एक दर्जन लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों का संचालन सितंबर से नवंबर तक विभिन्न गंतव्यों के लिए किया जाएगा.
रांची होकर गुजरने वाली ट्रेनें
• चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल: 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार चर्लपल्ली से और 9 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर गुरुवार रक्सौल से चलेगी.
• रांची-गोरखपुर-रांची साप्ताहिक स्पेशल: 18 अक्टूबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार रांची से और 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार गोरखपुर से रवाना होगी.
• दुर्ग-पटना-दुर्ग स्पेशल: 19 और 20 अक्टूबर को वाया रांची चलेगी.
• रांची-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल: 17 से 31 अक्टूबर तक हर शुक्रवार रात 11:55 बजे रांची से चलेगी.
• आनंद विहार-रांची स्पेशल: 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक हर रविवार सुबह 4 बजे आनंद विहार से चलेगी और सोमवार सुबह 5 बजे रांची पहुंचेगी.
अन्य प्रमुख स्पेशल ट्रेनें
• अजमेर-रांची स्पेशल: 26 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार अजमेर से रात 11:50 बजे चलेगी और रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी.
• रांची-अजमेर स्पेशल: 28 सितंबर से 30 नवंबर तक हर रविवार को रांची से रवाना होगी.
• संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी स्पेशल: 24 नवंबर तक हर सोमवार संतरागाछी से और 27 नवंबर तक हर गुरुवार अजमेर से रवाना होगी.
• भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल: 30 नवंबर तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से और 1 दिसंबर तक धनबाद से चलेगी.
• कोयंबटूर-धनबाद-कोयंबत्तूर स्पेशल: 5 सितंबर से 28 नवंबर तक हर शुक्रवार को कोयंबटूर से और 1 दिसंबर तक हर सोमवार धनबाद से रवाना होगी.
• पोत्तनूर-बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल: 6 सितंबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार पोत्तनूर से और 9 सितंबर से 2 दिसंबर तक हर मंगलवार बरौनी से चलेगी.
TagsRanchi रेल मंडलविशेष पहलRanchi Railway Divisionspecial initiativeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





