झारखंड
राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू को स्पीकर ने दी शुभकामनाएं और मांडर विधायक को भी दी बधाई
Gulabi Jagat
29 July 2022 6:28 AM GMT

x
राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मू
Ranchi : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11.05 बजे शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रविंद्र नाथ महतो ने देश के सर्वोच्च पद पर बैठने वाली पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को झारखंड विधानसभा की ओर से शुभकामनाएं दी. स्पीकर ने कहा कि जनजाति महिला के राष्ट्रपति पद पर बैठने के बाद उम्मीद है कि देश में महिला सशक्तिकरण, दलित, आदिवासी लोगों के अधिकारों को पूरा करने में बल मिलेगा. साथ ही स्पीकर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को भी शुभकामनाएं दी.
सोर्स: लगातार डॉट इन

Gulabi Jagat
Next Story