झारखंड

बेटे ने चलाई पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां

Rani Sahu
26 Jun 2023 8:23 AM GMT
बेटे ने चलाई पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ गोलियां
x
साहिबगंज : साहिबगंज जिले में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। आए दिन किसी ना किसी बड़ी घटना अंजाम दे रहे हैं। रविवार रात एक घर में घुसकर दम्पती को गोली मारी गई है। जिसमें पत्नी की मौत हो गई है वहीं पति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। पत्नी को 3 गोली जबकि पति को 8 गोली मारी गई है। पति को 5 गोली पेट में, दो कंधे में और एक गर्दन में लगी है। जिसे भागलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के धोबिया घाट स्थित भवनाथपुर की है। दंपती भाड़े के मकान में रह रहे थे।
बेटे पर ही आरोप
बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना के सकरीगली करारा निवासी पप्पू यादव ( 46 साल) अपनी दूसरी पत्नी मिली सिंह के साथ शहर के धोबिया घाट स्थित भवनाथपुर में रह रहे थे। रात को रात को दोनों कहीं से पार्टी खाकर लौट रहे थे। जब वह घर में घुस रहे थे उसी दौरान दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। पत्नी को तीन गोली लगी थी। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं पति पप्पू यादव को आठ गोली लगी है। परिजनों के मुताबिक पप्पू की पहली पत्नी के बेटे ने ही दोनों पर गोलियां चलाई है। फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है। जांच जारी है।
Next Story