झारखंड

झारखंड में बर्फबारी और वज्रपात की आशंका, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Kunti Dhruw
21 Jan 2022 8:05 AM GMT
झारखंड में बर्फबारी और वज्रपात की आशंका, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
x
झारखंड के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में जारी समुद्री हवाओं का असर अब दिखेगा।

रांची, झारखंड के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में जारी समुद्री हवाओं का असर अब दिखेगा। यह सिलसिला आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगा। राजधानी रांची सहित राज्यभर के मौसम में अचानक बदलाव होने से सुबह व देर शाम कनकनी बढ़ने लगी है। सर्द हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

कल हल्के व मध्यम दर्जे की हो सकती है बारिशवहीं मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। कल सुबह कोहरा छाया रहेगा बाद में आसमान साफ रहेगा। वहीं झारखंड राज्य के उत्तरी हिस्सों में कल कहीं कहीं हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
वज्रपात व ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने जताई
झारखंड के उत्तरी, दक्षिणी पूर्वी और मध्य भाग में कुछ स्थानों पर 23 व 24 जनवरी को मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। साथ ही गर्जन के साथ वज्रपात व ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अगले तीन दिनों के दौरान झारखंड में सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे की कोहरा या धुंध देखी जा सकती है। 22 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध के बाद असमान पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह में ठंड लगेगी मगर धूप निकलने से दिन में ठंड से राहत मिलेगी।सबसे कम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का किया गया दर्ज
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रांची के आसपास के क्षेत्रों के साथ झारखंड के विभिन्न जिलों में लगातार 2 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान सबसे अधिक तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का और सबसे कम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का दर्ज किया गया है।
झारखंड के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी
मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर पश्चिमी हिस्सों के साथ साथ मध्य हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


Next Story