झारखंड

एसएनएमएमसीएच के सफाईकर्मी काम पर लौटे

Admin Delhi 1
9 March 2023 6:22 PM IST
एसएनएमएमसीएच के सफाईकर्मी काम पर लौटे
x

धनबाद न्यूज़: बोनस की मांग को लेकर की सुबह आठ बजे से चल रही एसएनएमएमसीएच के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही. कर्मचारियों ने सफाई बंद कर रखी थी. स्थिति की नजाकत को समझते हुए अधीक्षक डॉ एके बरनवाल ने सफाई कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें समझाया और बोनस के मामले पर एजेंसी से समझौता कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद सफाईकर्मी माने और 16 घंटे बाद दोपहर 12 बजे से काम पर लौटे. इसके बाद अस्पताल की सफाई शुरू हुई. बता दें कि सफाई एजेंसी ने कर्मचारियों को बोनस भुगतान का आश्वासन दिया था.

तक जब बोनस नहीं मिला तो कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी. हड़ताल के बाद एजेंसी ने बतौर बोनस सफाई कर्मचारियों के खाते में दो-दो हजार रुपए डालना शुरू किया. इससे कर्मचारी आक्रोशित हो गए. एजेंसी के सुरपवाइजरों के साथ धक्का मुक्की भी की गई थी.

Next Story