झारखंड

25 लाख की स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Rani Sahu
30 Aug 2023 2:17 PM GMT
25 लाख की स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
x
गाजियाबाद (आईएएनएस)। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच टीम ने झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही लगभग 25 लाख रुपए की कीमत की 250 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 लाख रुपए है।
आरोपी यासीन यूपी के बदायूं का रहने वाला है। वह पांचवी क्लास पास है। वह फेरी कर सूट बेचने का काम करता था। इसी बीच दिल्ली के बदरपुर निवासी दीपचंद से मुलाकात हुई। जिसने स्मैक तस्करी का लालच दिया।
आरोपी झारखंड से स्मैक की तस्करी करके लाता था और बदायूं, बरेली, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में ऑन-डिमांड सप्लाई करता था।
Next Story