झारखंड

महिला और मासूम बच्ची का कंकाल बरामद

Rani Sahu
11 Jun 2023 10:29 AM GMT
महिला और मासूम बच्ची का कंकाल बरामद
x
रांची : पलामू पुलिस ने मनातू थाना क्षेत्र के गौरवा जंगल से एक महिला और एक मासूम बच्ची का कंकाल बरामद किया है। पुलिस को शक है कि ये कंकाल विवेक यादव की पत्नी और बच्ची की है। घटना पर बरामद हुए कपड़े के माध्यम से पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है। पुलिस का मानना है कि कंकाल और कपड़ा उर्मिला और उसकी बच्ची का होगा। हालांकि, इस बात की पुष्टि के लिए डीएनए जांच की तैयारी चल रही है।
भगवान यादव ने दर्ज कराई थी प्राथमिकि
डिपंल के मायके वालों ने विवेक यादव ने 1 जून 2023 को ये खबर दी थी कि उनकी बेटी अपनी बच्ची के साथ घर से फरार हो गई है। इसके बाद मायके वालों ने भी खोज-बिन की। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार डिंपल के भाई भगवान यादव ने मनातू थाना में मामला दर्ज कराया। जिसमें पति समेत सात लोगों को आरोपी बनाया।
शादी के छह माह बाद ही पति-पत्नी में होने लगी थी लड़ाई
मंझौली पंचायत अंतर्गत बधाई बथान के रहने वाले विवेक यादव की शादी 14 मई 2021 को छतरपुर थाना क्षेत्र के कोशियारा गांव निवासी भगवान यादव की बहन उर्मिला देवी के साथ हुई थी। शादी के लगभग 6 महीने तक सबकुछ सामान्य रहा। इस बीच किसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। तब उर्मिला के मायके वालों ने दोनों को समझा-बुझाया। कुछ दिन मामला शांत रहा। फिर से महिला के साथ मारपीट होना लगा। अब पति विवेक पर ही अपनी पत्नी और बच्ची को पत्थर से कुचलकर मार डालने का आरोप है। इनकी हत्या के बाद से वह सपरिवार फरार है। मनातू थाना की पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
Next Story