
x
Simdega सिमडेगा : ट्रैक्टर से गिर कर एक युवक की मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन छोड़क भाग गया. घटना कुरडेग थाना क्षेत्र के चडरीमुंडा सल्याटोली गांव के समीप की है. मृतक की पहचान केरसई गुटबहार निवासी बिराज बरवा के रूप में हुई है. थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक जयंत बरवा अपने चचेरे भाई बिराज बरवा के साथ ट्रैक्टर लेकर डूमरडीह मटासी जा रहा था.
बताया कि जाने के क्रम में चडरीमुंडा सल्याटोली के पास चालक के बगल में बैठा बिराज गाड़ी से गिर गया. इससे ट्रॉली का चक्का उस पर चढ़ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. चालक मृतक के शव को छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग गया था. घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी. जल्द ही पुलिस पहूंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई. इसके बाद पुलिस ने जयंत को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया
TagsSimdega ट्रैक्टरगिरकर युवक मौतSimdega tractor fallsyoung man diesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





