झारखंड
Simdega: महिला का गला धारदार हथियार से काटा, अस्पताल में भर्ती
Tara Tandi
4 Jun 2025 5:38 PM IST

x
Simdega सिमडेगा : जिले के बांसजोर थाना क्षेत्र में पहाड़टोली जंगल से एक महिला घायल अवस्था में मिली. महिला के गले को धारदार हथियार से काटा गया है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को ओडिशा के बीरमित्रपुर अस्पताल भिजवाया. जानकारी के मुताबिक, महिला की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है. पीड़िता की पहचान मीरा तिर्की के रूप में हुई है. वह ओडिशा की रहने वाली है.
इधर मामले की जानकारी देते हुए बांसजोर जिला परिषद के सदस्य सेमरॉम पॉल ने बताया कि यह मामला एक व्यक्ति की दो शादी से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि ओडिशा की रहने वाली महिला मीरा तिर्की बांसजोर निवासी किसी बागे नाम के शादीशुदा व्यक्ति के साथ दूसरी पत्नी बनकर रहती थी. जिसके चलते दोनों में विवाद चल रहा था. इसी को लेकर मंगलवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत के कुछ ही देर बाद मीरा पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया और उसे जंगल में फेंक दिया गया. उसकी अत्यंत नाजुक बनी हुई है. इधर, थाना प्रभारी मिर्जा उरांव ने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. दोषियों दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
TagsSimdega महिला गलाधारदार हथियार काटाअस्पताल भर्तीSimdega woman's throat cut with sharp weaponadmitted in hospitalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





