झारखंड

सिमडेगा पुलिस को मिली नई सुविधा

Saba Naaz
22 Jun 2026 8:09 PM IST
सिमडेगा पुलिस को मिली नई सुविधा
x

Jharkhand: सिमडेगा में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच सड़क पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को राहत देने के लिए कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। यह पहल सिमडेगा पुलिस की ओर से एसपी के मार्गदर्शन में शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कार्यक्षमता को बेहतर बनाना है।

गर्मी के मौसम में ट्रैफिक पुलिसकर्मी लंबे समय तक खुले आसमान के नीचे खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभालते हैं, जिससे उन्हें कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए विभाग ने आधुनिक कूलिंग जैकेट का उपयोग शुरू किया है।

जानकारी के अनुसार यह कूलिंग जैकेट शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे गर्मी का असर कम होता है और पुलिसकर्मी अधिक ऊर्जा के साथ अपनी ड्यूटी निभा पाते हैं। यह जैकेट हीट स्ट्रेस और अत्यधिक तापमान से होने वाली समस्याओं को कम करने में भी सहायक माना जा रहा है।

इस मौके पर एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि पुलिसकर्मियों का कल्याण विभाग की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस हर मौसम में आम जनता की सुरक्षा और सुविधा के लिए काम करती है, ऐसे में उन्हें बेहतर संसाधन और सुविधाएं देना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

इस पहल से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों में खुशी देखी गई और उन्होंने इसे अपने काम में राहत देने वाला कदम बताया। विभाग को उम्मीद है कि इस सुविधा से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और बढ़ेगी और वे बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे।

Next Story